राजातालाब। शाहंशाहपुर स्थित कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट से मंगलवार से वाहनों में सीएनजी गैस भरने का काम शुरू हो गया। पहले दिन दो वाहन चालकों ने गैस भरवाई।
अडानी टोटल बायो गैस लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश प्रभु ने बताया कि प्लांट के पास ही गैस स्टेशन बनाया गया है। प्रतिदिन 600 किलो गैस वाहनों में भरने की क्षमता है। पहले दिन 79.80 रुपये प्रति किलो की दर से दो वाहनों में गैस भरा गया। एक एकड़ में 23 करोड़ रुपये की लागत से बने बायोगैस प्लांट में प्रतिदिन 3150 किलोग्राम गैस तैयार होती है। प्रतिदिन 400 किलो ग्राम से अधिक गैस गेल इंडिया लिमिटेड कंपनी को बेचा जाता है। संवाद