फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आवास की तीसरी किस्त नहीं मिली, नहीं हो पा रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां रोड। सेवापुरी ब्लाक के आदर्श ग्राम पुरे में मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन और राशन की घटतौली आदि शिकायतें की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कैंप लगाकर इन समस्याओं का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दोपहर साढ़े बारह बजे पुरे गांव के पंचायत भवन स्थित चौपाल में पहुंचे। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों को देखा और लोगाें से समस्याएं जानीं। इस दौरान कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त न मिलने के कारण आवास के निर्माण कार्य में रुकावट की शिकायत की। जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी से जब इसका कारण पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों ने शौचालय, राशन कार्ड, वृद्धा व पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ न मिलने की समस्या बताई। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी सेवापुरी रमाशंकर सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुधवार को ही कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान कराने को कहा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलवाने, एएनएम सेंटर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने को कहा। जिलाधिकारी ने सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं जैसे विद्युत, हैंडपंप रिबोर, मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, गली-नाली निर्माण, दिव्यांगों की पेंशन, राशन वितरण आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गांव में सफाई का कार्य तत्परता से कराने और ग्रामीणों से अपनी भागीदारी कर सहयोग देने की अपील की। इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, बीएसए अरविंद पाठक मौजूद रहे।
0
कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण
चौपाल के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सीडीओ और बीएसए के साथ कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों से हिंदी और इंग्लिश की किताब पढ़ने को कहा। बच्चों ने बेबाकी से किताब पढ़ी और ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवालों का उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने खुरपका-मुंहपका रोग के नियंत्रण के लिए शुरू हुए द्वितीय चरण के टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
इनसेट----------
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जाना ग्राम पंचायत उमरहां के विकास कार्यों का हाल
चिरईगांव। उप मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कमल किशोर, डीडीओ विजय कुमार ने ग्राम पंचायत उमरहां में विकास कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन को देखा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मध्याह्न भोजन का मीनू देखा व उसका स्वाद चखा। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर ब्लाक के प्रभारी बीडीओ कमलेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें