फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम: जय शाह और राजीव शुक्ला ने किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश; पीएम करेंगे लोकार्पण

Wed, 18 Nov 2026 07:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने वाराणसी के गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। 450 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम में 30 हजार दर्शक बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
गंजारी स्टेडियम में जय शाह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं सांसद राजीव शुक्ला बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों सीधे रिंग रोड स्थित गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को समय रहते सुधार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जय शाह और राजीव शुक्ला ने स्टेडियम की तैयार पिचों के साथ पवेलियन, वीआईपी गैलरी, दर्शक दीर्घा और अन्य निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने स्टेडियम के फाइनल टच और दर्शकों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और शेष तैयारियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोकार्पण से पहले सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी कर ली जाएं।

Trending Videos
विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम में जाते हुए। - फोटो : संवाद
करीब 31 एकड़ में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। भगवान शिव की थीम पर तैयार हो रहे स्टेडियम के डिजाइन में काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी गई है। इसके विभिन्न हिस्सों में डमरू और त्रिशूल की आकृतियों के साथ काशी की पहचान देखने को मिलेगी।

स्टेडियम में नौ मुख्य क्रिकेट पिचें और पांच अभ्यास पिचें बनाई गई हैं। इसके अलावा आधुनिक ड्रेसिंग रूम, फ्लडलाइट्स, पार्किंग और बारिश के पानी की निकासी के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन की तैयारी है।

आगामी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। अगले महीने यहां रणजी मैच और चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े आयोजनों की भी संभावना जताई जा रही है। स्टेडियम के शुरू होने से पूर्वांचल में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान नवागत मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें