फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम: 93 फीसदी काम पूरा, मई में हो जाएगा हैंडओवर; रोपवे का काम भी रथयात्रा तक लगभग पूरा हुआ

Tue, 31 Mar 2026 02:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंजारी स्टेडियम का काम लगभग 93 फीसदी पूरा हो गया है। गोदौलिया स्टेशन पर रोपवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के दो बड़े प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। गंजारी स्टेडियम का काम लगभग 93 फीसदी पूरा हो गया है, वहीं रोपवे का काम रथयात्रा तक लगभग पूरा हो चुका है। गोदौलिया स्टेशन पर रोपवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। कार्यदायी संस्था ने पहले 21 अप्रैल तक इसे हैंडओवर करने की बात कही थी, अब सिर्फ 7 फीसदी काम बाकी है। अब इसे मई में हैंडओवर करने की तैयारी है।

स्टेडियम परिसर में फ्लड लाइट्स लग चुकी हैं, और दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा में सीटें लगाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। शहर में बन रहे रोपवे की तीन स्टेशनों कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा का काम लगभग पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। गोदौलिया स्टेशन पर काम करीब 70 फीसदी हो चुका है। इसी सप्ताह रोपवे के गोंडोले के लिए प्लेटफॉर्म का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अगले एक महीने में इस स्टेशन का काम पूरी तरह पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें