रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के ओर से मच्छोदरी स्थित बिड़ला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक फेंको मशीन लगाई गई। लगभग 30 लाख रुपये की लागत की यह मशीन रोटरी ग्लोबल ग्रांट की ओर से वित्त पोषित है। मशीन का उद्घाटन रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को मरीजों की निशुल्क सेवा के लिए रोटरी क्लब की ओर से एक एंबुलेंस भी दी गई है। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि हमारा क्लब जिला का सबसे बड़ा जीवंत क्लब है। संचालन विवेक अग्रवाल व धन्यवाद ससतीश बजाज ने दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से धन्यवाद जगदीश झुनझुनवाला ने दिया। इस दौरान आरके चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ अरुण गुप्ता मौजूद रहे।