घोरावल। कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक घोरावल क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी सगे भाई राहुल पांडेय व रोहित पांडेय तथा उनके साथी श्रीराम निवासी लमसरई के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के आमडीह गांव के रहने वाले राहुल पांडेय व रोहित पांडेय तथा मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना अंतर्गत लमसरई गांव निवासी श्रीराम मिश्रा पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। बताया कि इन आरोपितों ने वाहनों की चोरी करना, चोरी किए गए वाहनों का नंबर प्लेट बदलना जैसे अपराध कारित करके समाज में भय एवं आतंक पैदा करके अपने गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए धनोपार्जन किया जा रहा था। इसी वर्ष जुलाई में श्रावण मास मेले में बाइक चोरी के मामले में भी आरोपित गिरफ्तार किए गए थे। इन तीनों आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।