फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतरराज्यीय पांच गोवंश तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथीनाला व चोपन थाना पुलिस की संंयुक्त टीम को पांच अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उनसे 38 गोवंश (बैल) मुक्त कराए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर रानीताली नाला हाथीनाला के पास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं वध के लिए तस्करी कर ले जाये जा रहे 38 बैल को मुक्त कराया गया। जबकि एक अन्य अभियुक्त रामकिशुन चौधरी मौके से अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पूछताछ में अभियुक्ताें ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के देवसर से 38 बैल को तस्करी कर सोनभद्र की सीमा में पहु़ंचे थे। जिन्हें रानीताली नाला हाथीनाला सोनभद्र से होते हुए रजैल्ला थाना नगर उटारी झारखण्ड ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विजय गोड़, सुद्धू गोड़ निवासी औराडंडी थाना विण्ढमगंज, ओमप्रकाश गोड़ निवासी कोटा चोपन, असरफी प्रसाद पासवान निवासी धरती डोलवा विण्ढमगंज और शेर सिंह निवासी मनबसा दुद्धी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें