फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, डेढ़ साल पहले हत्या में आया नाम, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

Tue, 08 Feb 2022 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

2020 जुलाई में एक हत्याकांड में इस इनामी बदमाश का नाम सामने आया था। आरोपी की पुलिस को तलाश थी। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार इनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणासी के चित्तईपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश शंकर प्रसाद गौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश को चितईपुर थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में मुखबिर की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से सरायनंदन खोजवा का रहने वाला शंकर इन दिनों अखरी बाईपास क्षेत्र में गजाधरपुर रोड पर स्थित मुसहर बस्ती में छुप कर रह रहा था। काम करने के लिए वह मिर्जापुर की ओर जाता था। 6 जुलाई 2020 को सरायनंदन दशमी तिराहा निवासी दिलीप कुमार गौड़ की हत्या में शंकर और उसके गिरोह के सरगना अमित कुमार गौड़ का नाम सामने आया था।

Trending Videos

विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ भेलूपुर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 22 अगस्त 2020 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद 26 अगस्त 2021 को अमित कुमार गौड़ और शंकर प्रसाद गौड़ के खिलाफ भेलूपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित और शंकर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। चितईपुर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद शंकर अपना घर छोड़ दिया था। उसे मुखबिर की सूचना पर नुआंव से गिफ्तार किया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें