फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साड़ी कारोबारी के तीन हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर, फिरौती नहीं मिलने पर हुई थी हत्या

Fri, 31 Mar 2023 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की भेलूपुर और चितईपुर थाने की पुलिस ने अपहरण व हत्या और चोरी के दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की भेलूपुर और चितईपुर थाने की पुलिस ने अपहरण व हत्या और चोरी के दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि रेवड़ी तालाब इलाके में रहने वाले साड़ी कारोबारी महमूद आलम की अपहरण कर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बड़ी पियरी चौक के रहने वाले अनिरुद्ध पांडेय, बड़ा लालपुर पांडेयपुर की रहने वाली दिव्या सिंह उर्फ अंजली पांडेय और पहड़िया के प्रेम चौहान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं, चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि वाहन चोरी के लिए कुख्यात चंदौली जिले के चकिया सादुल्लापुर के विशाल सिंह, चकिया साहबगंज के आदित्य पाल और चकिया अमरा के सलमान खुर्शीद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया

साइकिल टकराने पर मारपीट और चाकू से हमला

भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकुलधारा इलाके में शुक्रवार की सुबह दो साइकिल सवारों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आपस में दोनों साइकिल सवार युवकों में नोकझोंक होने लगी। उसी दौरान साइकिल सवार रवींद्र पर दूसरे साइकिल सवार ने चाकू से हमला कर दिया। संयोग अच्छा था कि रवींद्र ने चाकू मारने वाले युवक का हाथ पकड़ लिया था, जिससे उसके गाल पर हल्की खरोंच आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस हमला करने वाले युवक को साथ ले गई। चौकी प्रभारी खोजवां ने बताया कि चाकू मारने वाला युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं प्रतीत हो रहा है।

साफ करने के बहाने कान का झुमका ले भागे बदमाश

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में रहने वाली कमलेश देवी के घर बीते 27 मार्च को दो युवक पहुंचे। दोनों युवकों ने खुद को साबुन कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी बताया और गहनों की सफाई करने की बात की। दोनों युवकों की बातों में आकर कमलेश देवी ने अपने कान का झुमका निकालकर सफाई करने के लिए दे दिया। उसी दौरान दोनों युवकों ने महिला से घर में रखे और गहनों को लाने के लिए भेजा। महिला घर के अंदर गई और वापस लौट कर आई तो दोनों युवक नहीं थे। दोनों युवकों को गायब देख महिला ने शोर मचाया। इसके बाद भी दोनों का पता नहीं लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

मुंबई पुलिस ने भिटारी में छापा मारा

भिटारी क्षेत्र की भगवान नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम दिलीप सिंह की तलाश में मुंबई पुलिस ने मंडुवाडीह थाने की पुलिस के सहयोग से छापा मारा। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप मुंबई के मीरा रोड निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपये बिजनेस के नाम पर लिया था। इसके बाद रुपये लेकर वह मुंबई से भाग गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिलीप की तलाश की जा रही है। उसी क्रम में उसके घर पर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला।
 

दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता से मारपीट कर रुपये छीने

कचनार निवासी दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने अपने साथ दो लोगों द्वारा मारपीट और रुपये छीनने की शिकायत राजातालाब थाने की पुलिस से की है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बैंक से लौटते समय दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 1500 रुपये और चेक बुक छीन ली। पुलिस ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

कैंट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विराट नगर कालोनी, पांडेयपुर निवासी दिलीप कुमार के विरुद्ध कैंट थाने में मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर विराट नगर कालोनी मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें