फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री क्रूज यात्रा टली: अब चुनार का टूर 15 से 20 अक्तूबर के बीच, बाढ़ और बुकिंग कम होने से बदलाव

Fri, 04 Sep 2026 12:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गंगोत्री क्रूज से काशी से चुनार का टूर 15 से 20 अक्तूबर के बीच होगा। पहले यह यात्रा चार से छह सितंबर के बीच होनी थी। गंगा में बाढ़ और बुकिंग कम होने के कारण यात्रा को टाला गया है। 
विज्ञापन
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के रास्ते काशी से चुनार तक का सफर अब गंगोत्री क्रूज 15 से 20 अक्तूबर के बीच होगा। पहले यह यात्रा 4 से 6 सितंबर के बीच होनी थी। क्रूज प्रबंधन ने बताया कि गंगा में बाढ़ और बुकिंग कम होने के कारण यात्रा को टाला गया है। 
विज्ञापन


अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि गंगोत्री क्रूज से 60 यात्रियों को काशी से चुनार की तीन दिवसीय यात्रा करनी थी। गंगा में बाढ़ जैसे हालात हैं। पानी बढ़ा हुआ है। यात्रा के दौरान कई साइट सीन थे जो पानी बढ़ने के कारण नहीं देखे जा सकते हैं। अभी बुकिंग पूरी नहीं हुई है। दोनों ही कारणों से यात्रा को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

अक्तूबर में 15 से 20 के बीच यात्रा की योजना बनाई जा रही है। यात्रियों को सूचित किया गया है। गंगा में पानी बढ़ने के कारण सिर्फ दो क्रूजों विवेकानंद और मानिकशॉ का ही संचालन हो रहा है। अलकनंदा समेत सभी क्रूज का संचालन बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें