काशी विश्वनाथ धाम में गंगा द्वार से प्रवेश शुरू होने के बाद भीड़ नियंत्रित होने लगी है और जैसे जैसे इस रास्ते से भक्तों का आवागमन शुरू होगा तो गोदौलिया और मैदागिन तक लगने वाली कतार में भी कमी आएगी। कारण, सड़कों से आने वाली भीड़ गंगा से सीधे मंदिर चौक पहुंचेगी।
मंदिर चौक से गंगा द्वार तक ही करीब 50 हजार भक्त मौजूद रह सकते हैं। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि शिवरात्रि पर गंगा द्वार से प्रवेश के लिए भक्तों को नाव और क्रूज की सुविधा दी जाएगी। गंगा घाट से गंगा द्वार तक का मार्ग पूरी तरह सुगम कर दिया जाएगा।