यहां शुरू हुए यात्री सुविधा केंद्र में सामान जमा करने के बाद मंदिर की ओर जा सकेंगे। यहां बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम के दूसरे चरण का काम अप्रैल तक पूरा किया जाना है। इसमें पंपिंग स्टेशन को शिफ्ट करने के बाद रैंप का काम शुरू किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो बाबा देेंगे झांकी दर्शन
माघ पूर्णिमा पर धाम आने वाले आस्थावानों के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगला आरती के बाद भक्तों की संख्या पर बाबा के दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। अगर भक्तों की कतार लंबी हुई तो सुबह से ही बाबा का झांकी दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर के भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए एप में 60 हजार लोगों के पंजीकरण से अनुमान लगाया जा रहा है कि दो लाख से ज्यादा भक्त पहुंच सकते हैं।
माघ पूर्णिमा पर गंगद्वार से प्रवेश के शुभारंभ को मंदिर प्रशासन ट्रायल के रूप में तैयारी कर रहा है। अगर नाविकों ने भक्तों को ललिता व जलासेन घाट पहुंचाने में रुचि दिखाई तो इसके लिए बकायदा अस्सी व राजघाट से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रूट निर्धारित कर किराया तय किया जाएगा।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि गंगाद्वार से भक्तों को प्रवेश मिलेगा, इसके लिए हमारी तैयारी पूरी हो गई है। गंगा स्नान करने के बाद मंदिर आने वाले भक्तों के लिए यात्री सुविधा केंद्र भी शुरू कर दिया गया है। झांकी दर्शन का निर्णय बुधवार की सुबह भक्तों की संख्या के बाद लिया जाएगा।