फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः सातवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

Sat, 14 Apr 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा से गुरुवार की रात हुए गैगरेप के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक जोन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत उसके चाचा, चचेरे भाइयों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर मिर्जामुराद थाने की पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाने के कछवा रोड क्षेत्र की कक्षा सात की छात्रा गुरुवार को अपने पिता के साथ एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री से मिली थी। पीड़िता का आरोप है कि बीते छह माह से उसके चाचा, चचेरे भाई सहित अन्य दुराचार कर रहे हैं।

विरोध करने पर सभी जान से मारने और परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। डरते हुए उसने किसी तरह से परिजनों को आपबीती सुनाई तो कुछ दिनों पहले मामला कछवा रोड पुलिस चौकी पहुंचा था। हालांकि पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पीड़िता और उसके पिता एडीजी जोन से मिल कर कार्रवाई की गुहार लगाए। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिर्जामुराद ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने किया कुकर्म  

demo pic
उधर, बलिया के बैरिया में नवोदय विद्यालय में प्रवेश का प्रलोभन देकर 10 वर्षीय बालक के साथ एक कोचिंग संचालक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराता है।

आरोप है कि एक माह पूर्व कोचिंग संचालक ने एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक ने परिजनों ने शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। विधायक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित परिवार की तरफ से देर शाम तहरीर दी गई। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज किया जाएगा। उधर, कोचिंग संचालक ने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना को मनगढ़ंत करार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें