फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शैवाल की समस्या दूरने के लिए गंगा में छोड़ा जा रहा पानी, जलस्तर पहुंचा 58.41 मीटर

Sun, 13 Jun 2021 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा में बढ़ते प्रदूषण और शैवाल की समस्या को दूर करने के लिए गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के साथ ही टिहरी बांध से पानी छोड़ा गया है। पिछले आठ दिनों में गंगा के जलस्तर में 41 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से जेट्टी आगे की ओर खिसक गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। गंगा में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नदी विज्ञानियों की सिफारिश के बाद गंगा में जल प्रवाह बढ़ाया गया है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को गंगा का जलस्तर 58.41 मीटर दर्ज किया गया। इसके पीछे पहाड़ों पर हो रही बारिश के साथ ही टिहरी बांध से छोड़े गए जल को कारण माना जा रहा है। पिछले आठ दिनों में गंगा के जलस्तर में 41 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक जून को गंगा का जलस्तर 58.06 मीटर था, जो चार जून को 58 मीटर पहुंच गया था।

इसके बाद लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 11 जून को 58.31 मीटर और 12 जून को 58.41 मीटर पहुंच गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से शैवाल व प्रदूषण की समस्या दूर हो जाएगी। गंगा के जलस्तर में आठ दिनों से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर-

विज्ञापन

01 जून - 58.06 मीटर
02 जून - 58.03 मीटर
03 जून - 58.00 मीटर
04 जून - 58.00 मीटर
05 जून - 58.06 मीटर
06 जून - 58.11 मीटर
07 जून - 58.15 मीटर
08 जून - 58.02 मीटर
09 जून - 58.21 मीटर
10 जून - 58.23 मीटर
11 जून - 58.31 मीटर
12 जून - 58.41 मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें