फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में गंगा का जलस्तर पहुंचा 59.04 मीटर, एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा स्तर 

Fri, 18 Jun 2021 11:56 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घाट की निचली सीढ़ियों पर अब पानी चढ़ने लगा है। दिन में खिली धूप तो शाम को हुई बूंदाबादी, 128.5 मिमी बरसात हुई।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा का बढ़ा जलस्तर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी निरंतर जारी है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र पर हो रही बरसात के कारण गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर का बढ़ाव हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 59.04 मीटर तक पहुंच गया। वहीं घाट की निचली सीढ़ियों पर अब पानी चढ़ने लगा है। वहीं दिन में धूप खिलने के बाद शाम को बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 58.91 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद रात 10 बजे यह 59.04 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 128.5 मिमी बरसात वाराणसी में दर्ज की गई है।

वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर में गंगा में बढ़ाव लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात के बाद शुक्रवार की सुबह धूप खिली। दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम को फिर से बादल आसमान में छा गए। आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो देर रात तक बूंदाबांदी का सिलसिला बना रहा। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक बरसात का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें