गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा विलास क्रूज वाराणसी नहीं आ सका। पानी कम होने के चलते गंगा विलास पटना से ही 30 विदेशी पर्यटकों को छोड़कर कोलकाता लौट गया।
गंगा में सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला गंगा विलास क्रूज वाराणसी नहीं आ सका। गंगा का जलस्तर कम होने से यह क्रूज पटना से ही 30 विदेशी पर्यटकों को छोड़कर कोलकाता लौट गया। उन 30 पर्यटकों को सड़क मार्ग से वाराणसी लाया गया।
विज्ञापन
यह पर्यटक यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सारनाथ भ्रमण और गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद 25 पर्यटक वापस अपने देश लौटेंगे और पांच कुछ दिन काशी में बिताएंगे। गंगा बिलास क्रूज कोलकाता से वाराणसी के लिए 12 नवंबर को रवाना हुआ।
अमेरिका, जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 30 पर्यटक इस क्रूज में सफर कर रहे थे। जनवरी 2023 और अक्तूबर 2024 के बाद यह जलयान तीसरी बार वाराणसी आ रहा था। गंगा के रास्ते में इस क्रूज ने पर्यटकों को 15 स्थलों के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों तथा शहरों के विशेष स्थानों का भ्रमण कराया।