फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga vilas cruise: मंत्रालय का दावा, छपरा में गंगा विलास क्रूज पानी में नहीं फंसा, बताई ये वजह

Tue, 17 Jan 2023 03:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार की सुबह गंगा विलास क्रूज बिहार के सारण जिले में पहुंचा। दोपहर के समय गंगा विलास क्रूज के छपरा में पानी में फंसने का समाचार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस संबंध में क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि...
विज्ञापन
गंगा विलास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुए गंगा विलास क्रूज के बिहार के छपरा जिले में नदी के उथले पानी में फंसने की खबर को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने गलत करार दिया है। उनकी ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि जहाज छपरा में फंस गया था। जहाज के लंगर की जगह और परिवहन के बारे में फैसला क्रूज ऑपरेटर द्वारा अपने यात्रियों की सुरक्षा और एकांतता के आधार पर तय किया जाता है।

विज्ञापन




सोमवार की सुबह गंगा विलास क्रूज बिहार के सारण जिले में पहुंचा। दोपहर के समय गंगा विलास क्रूज के छपरा में पानी में फंसने का समाचार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस संबंध में क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि नदी में पानी कम था और किनारे गाद ज्यादा थी। इस वजह से क्रूज को किनारे ले जाना ठीक नहीं था। इसलिए छोटी नावें मंगवा कर उनके माध्यम से पर्यटकों को चिरांद तट पर पहुंचाया गया। चिरांद पुरातत्व स्थल का भ्रमण करने के बाद पर्यटक क्रूज से पटना के लिए रवाना हो गए। उधर, सोशल मीडिया में क्रूज के फंसने की खबर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अब क्या इन यात्रियों को हवाई जहाज के माध्यम से वायु विलास कराएंगे। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखा कर गंगा विलास क्रूज को काशी से रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें