सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्यदान
- फोटो : अमर उजाला
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के डॉ. चिन्मय पंड्या ने रविवार सुबह देव पूजन कर भगवान भाष्कर को अर्ध्य देकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने की पावन तिथि है। इस दिन आप सभी लोगों द्वारा काशी के 107 घाटों पर मानव श्रृंखला बनाकर उदित होते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य देना निश्चित रूप से युग परिवर्तन का संकेत है।
सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्यदान कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
चौसठी घाट एवं राणा महल घाट पर मुस्लिम समाज द्वारा भी अर्घ्य दान किया गया। इसके लिए डॉ. चिन्मया पंड्या ने मुस्लिम समाज का नव युग आगमन की पताका को मजबूती से थामने के लिए आभार व्यक्त किया। काशीवासियों के स्वागत से चिन्मय पांड्या भाव विभोर दिखे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पंडित गंगाधर उपाध्याय एवं आध्यात्मिक संदेशवाहक अनिलेश तिवारी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से मेयर मृदुला जायसवाल, गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष अजित महापात्रा , केदार प्रसाद दुबे, आचार्य वागीश दत्त मिश्र, आलोक पारिख समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।