फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Mahotsav: इस बार अस्सी घाट पर होगा गंगा महोत्सव, कैलाश खेर और शिवमणि बिखेरेंगे सूरों का जलवा

Tue, 08 Oct 2024 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ganga Mahotsav 2024 : इस बार अस्सी घाट गंगा महोत्सव होगा। इस दौरान सिंगर कैलाश खेर और शिवमणि की प्रस्तुति होगी। वहीं देव दीपावली पर काशी के 84 घाट 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। 
विज्ञापन
Ganga Mahotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली के मद्देनजर राजघाट पर होने वाला गंगा महोत्सव इस बार अस्सी घाट पर होगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा महोत्सव में इस बार सिंगर कैलाश खेर और ड्रमर शिवमणि की खास प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि गंगा महोत्सव का मुख्य आयोजन अस्सी घाट पर होगा। इसमें शामिल होने वाले कलाकारों की सूची जल्द फाइनल कर ली जाएगी। इस बार देव दीपावली पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा सार्वजनिक भवनों को झालर से सजाने की तैयारी की गई है। देव दीपावली के एक दिन पहले दीये और बाती बांट दिए जाएंगे।

गंगा पार रेती पर होगी ग्रीन आतिशबाजी
देव दीपावली पर गंगा के उस पार करीब 12 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी होगी। इसके लिए मुंबई से कलाकार बुलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई है। गंगा द्वार पर लाइट एंड साउंड शो भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें