फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महोत्सव: 'सुन रहा है ना तू' फेम अंकित तिवारी को सुनने को गंगा तट पर उमड़ी भीड़, सुरीले गीतों पर झूमा बनारस

Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्रोताओं को अपनी जादुई आवाज से कायल कर देने वाले बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने वाराणसी में शुक्रवार की रात को यादगार बना दिया। मौका था गंगा महोत्सव का।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव में अंकित तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आयोजित गंगा मोहत्सव की तीसरी निशा में कलाकारों ने राजघाट पर सुर, लय-ताल की जुगलबंदी का अनुठा संग्रह पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवरंजनि के तट पर कलाकारों ने जादुई गीत संगीत श्रोताओं के सर चढ़कर बोला। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से गंगा महोत्सव के तीसरे दिन चर्चित गायक अंकित तिवारी पहुंचे तो घाट की सीढ़ियों पर बैठे श्रोताओं ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया। मां गंगा को नमन कर अंकित तिवारी ने आशिकी-2 मूवी का चर्चित गाना 'सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं'... सुनाया तो घाट की सीढ़ियों पर बैठे युवा भी खुद को उनके राग से राग मिलाने से खुद को नहीं रोक पाए।

फिल्मी गानों से श्रोता मंत्रमुग्ध
इसके बाद गलियां तेरी गलियां, दिल चीज तुझे दे दी, सनम केरी कसम, तू है कि नहीं, तुम बिन और खामोशियां सहित कई फिल्मी गानों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व सुखदेव मिश्र ने वायलिन पर अलाप, तान तिहाई की जुगलबंदी पेश की।
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में काशी की देव दीपावली: लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुए गंगा घाट, लहरों पर उभरी स्वर्णिम आभा

इनके साथ मृदंगम पर सत्यम प्रकाश, तबले पर अंकित मिश्र और अंशुमान महराज ने संगत की। गायक गणेश मिश्र ने दादरा में भरी सिर गागर छोड़ो मोरी बहियां, दिवाना किए श्याम कैसा जादू डाला और अंत में भजन सावरिया मन भायो की प्रस्तुति दी।

गायिका मधुमिता भट्टाचार्या ने केदार में द्रुत खयाल एकताल में गायन की शुरुआत की। जिसके बोल थे 'रंग की सारी क्यों छुपाई, फिर तीन ताल में चांदनी रात मोको ना सुहाये और दादरा में लागे तौरे नैनवा। इसके अलावा सौरव-गौरव मिश्र की जोड़ी ने नृत्य प्रस्तुत किया। समापन मां गंग भजन से किया। मंच का संचालन सुनील मान सिंह ने किया। 
विज्ञापन

बाबा की नगरी में बार बार प्रस्तुति की चाहत-अंकित तिवारी

अंकित तिवारी - फोटो : अमर उजाला
 गंगा महोत्सव में प्रतिभाग करने आए अंकित तिवारी ने शुक्रवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि काशी में प्रस्तुति देना हर कलाकार की चाहत होती है। बनारस संगीत घरानों के साथ मस्तमौला रवायत के लिए जाना जाता है।

बाबा भोले शंकर की नगरी में दूसरी बार और मां गंगा के तट पर पहली बार आज अपनी गायकी प्रस्तुत कर रहा हुं। इसके अलावा अंकित तिवारी ने कहा कि कोविड के बाद हम लोग दोबारा इस तरह से शो कर रहे हैं जो कि बहुत अच्छी बात है। बनारस जब भी उन्हें याद करेगा वे प्रस्तुति देने यहां आयेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें