फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घाट होंगे पक्के, बनेंगी सीढि़यां और प्लेटफार्म

Sat, 21 Feb 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविदास घाट से राजघाट के बीच स्थित कच्चे घाटों को पक्का कर प्लेटफार्म और सीढि़यां बनाई जाएंगी। इसके लिए धन जायका (जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी) देगी। एजेंसी के कंट्री हेड ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों से इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन


रविदास घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा किनारे का बड़ा हिस्सा अभी कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है। इसी तरह रीवा, सक्का, त्रिलोचन और राजघाट के बगल का हिस्सा भी पक्का नहीं हो सका है। इन्हें पक्का कर सीढि़यां और प्लेटफार्म बनाने के लिए जायका कंट्री हेड एमपी सिंह ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता एससी सिंह को कहा है। एससी सिंह ने जायका कंट्री हेड को सभी कच्चे घाटों की तस्वीरें भी शुक्रवार को दिखाईं। इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़े काम नहीं हैं, इन्हें जल्द पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें