फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, लहरों में समाने लगी पौने चार करोड़ की परियोजना

Sun, 06 Sep 2020 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
पानी में समा रही परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वहीं कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ गांवों में गंगा के पानी ने घुसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

रामगढ़ केंद्रीय जल आयोग गाय घाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शनिवार को करीब 12 बजे 58.07 मीटर दर्ज किया गया। साथ ही प्रति घंटा 1 सेंटीमीटर का घटाव बना हुआ है। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है।


समाने लगी पौने चार करोड़ की परियोजना :
बलिया के रामगढ़ सोनार टोला के पास गंगा की धारा मोड़ने के लिए 3 करोड़ 70 लाख रुपये की परियोजना से शुरू हुआ कार्य गंगा का पानी बढ़ने के कारण अधर में लटक गया था। अब वहां लोहे की जाली में डालकर बिछाया गया बोल्डर गंगा नदी के घटते जलस्तर के कारण धीरे-धीरे गंगा की लहरों में समाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर के सोनार टोला बनिया टोला के साथ ही बंधे के उत्तर दिशा में बसे लोगों में भी भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है। गंगा के मुहाने पर बसे इन लोगों का कहना है कि अब कभी भी बंद पड़े परियोजना का कार्य गंगा की लहरों में बह सकता है।

हालात ये हैं कि बाढ़ विभाग इन परियोजनाओं से शुरू हुए कार्य को छोड़कर अपने सारे जोश-खरोश के साथ फ्लड फाइटिंग पर ही उतर आया है। इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि काश बाढ़ विभाग इतनी तत्परता शुरू से दिखाया होता तो परियोजनाओं का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ता। समय रहते परियोजनाओं के काम भी पूरे हो गए होते। लेकिन पीड़ित गुहार लगाते रहे और बाढ़ विभाग अपने मनमानी करता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें