फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात जिलों के जुआरी फ्लैट पर आते थे, संचालक लेता था 10 प्रतिशत कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम खत्म होने पर मंगाते थे रुपये, एक दिन में 30 लाख रुपये से ज्यादा की लगती थी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। रथयात्रा के पास कुसुमकुंज फ्लैट में एसओजी- 2 के छापा मारने के बाद गिरफ्तार 47 लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया और एसीजेएम-4 कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 20-20 हजार के बंधपत्र पर जमानत दे दी। इस नेटवर्क की जांच भी पुलिस ने तेज कर दी। जांच में सामने आया कि वाराणसी समेत पांच जिलों से जुआरी फ्लैट में जुटते थे। यहां जुए का खेल 24 घंटे चलता था। हारने बाद पैसे मंगाए जाते थे। जुआ संचालक को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। इस हिसाब से रोज 2.50 लाख रुपये कमीशन का खेल था। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ ऐसे भी है जो जुआ खेलने के लिए होटल व लॉज में रुकते थे। फड़ से 21 लाख 11 हजार रुपये मिले। गिरफ्तार आरोपियों में भदोही, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, प्रयागराज और मिर्जापुर के अलावा वाराणसी के हैं। जांच में सामने आया कि फ्लैट में जुए का खेल किसी तय समय तक सीमित नहीं था। जुआरी लगातार 24 घंटे तक दांव लगाते थे। जुआ खेलने वाले पैसे खत्म होने पर अड्डा छोड़ने के बजाए आसपास के होटल और लॉज में रुकते, परिचितों या घरवालों से पैसे मंगाते और फिर वापस पहुंचकर जुए में लगा देते थे। पुलिस के मुताबिक, जुए से होने वाली कमाई के बंटवारे का भी इंतजाम था। संचालक विशाल सिंह पूरी रकम का 10 प्रतिशत लेता था और अपने लोगों में बांटता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि रकम का हिसाब कौन रखता था और भुगतान किस माध्यम से किया जाता था।
पुलिस अब नियमित रूप से आने वाले जुआरियों और गिरोह के संपर्कों की सूची तैयार कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फ्लैट कितने समय से इस्तेमाल हो रहा था और अब तक कितनी रकम दांव पर लग चुकी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद नकदी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अब रकम के स्रोत, जुए के नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। खेल से जुड़ी कुछ अहम जानकारी भी हाथ लगी है।
विज्ञापन

53 फोन की पुलिस ने की जांच
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाली, टाइमिंग और लोकेशन की जांच की। आरोपी किस-किस के संपर्क में थे जुए के फड़ से किससे बात होती थी। पैसे का श्रोत क्या रहा इसकी गहनता से जांच पुलिस कर रही है।
रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल खेल के मास्टरमाइंड
पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि फ्लैट मालिक विशाल सिंह के यहां रुपये लेकर जुआ खिलाया जाता था। आरोप है कि रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल उसके सहयोगी थे और जुआ खेलने की व्यवस्था कराने के एवज में प्रतिदिन रुपये लेते थे। मौके से विशाल सिंह के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड मिलने की बात भी पुलिस ने कही है। सिगरा, लक्सा, भेलूपुर, शिवपुर, दशाश्वमेध और लोहता से आने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
रोशन कुमार, रफीक खान, विजय जायसवाल, आशुतोष गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, अजय कुमार, अजय चौहान, अजीत कुमार चौरसिया, दीपक चौहान, महेश यादव, सतीश गुप्ता, आजम, राज कुमार, अरुण सोनकर, मोहित चौरसिया, सुमित मौर्या, असगर अली, सुनील कुमार सिंह, अमित शर्मा, अजहरूद्दीन, अंसुल पटेल, विनोद गिरी, विकास कुमार जायसवाल, राजू सेठ, हेमंत जायसवाल उर्फ मामा, सौरभ मौर्या, महेंद्र जायसवाल, रितिक सेठ, राजवीर सिंह, श्याम साहनी, बृजेश जायसवाल, अमन शर्मा उर्फ सोनू मिश्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें