वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बीएचयू में स्टैंड-अप इंडिया के लाभार्थियों ने आशीर्वाद का दीया जलाया। स्वतंत्रता भवन सभागार में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित 500 से ज्यादा उद्यमी पहुंचे। यहां पंकज चौधरी ने कहा कि काशी से सेवा का यह संदेश पूरे देश में जाएगा। स्टैंड-अप इंडिया ने लोगों को सिर्फ लोन नहीं, बल्कि मालिक बनने का हौसला दिया है। आपके जलाए हुए आशीर्वाद के ये दीये ही विकसित भारत की रोशनी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी ने कहा कि बीएचयू जैसी ज्ञान की नगरी में ऐसे प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन गर्व की बात है। लाभार्थियों ने बताया कि स्टैंड-अप इंडिया के तहत मिले लोन से उन्होंने अपने व्यवसाय को गति प्रदान की। इस दौरान दिलीप पटेल और अशोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। ब्यूरो