इसमें हरित और निम्न कार्बन प्रौद्योगिकियों में निवेश के लिए निजी पूंजी का समर्थन करने के लिए जोखिम-मुक्त सुविधाओं के साथ-साथ नीतियों और वित्तीय उपकरणों का विस्तार करने के लिए विकल्पों पर सिफारिशें की गई हैं। एसडीजी के वित्तपोषण पर केस अध्ययन और टिकाऊ निवेश का समर्थन करने के लिए गैर-मूल्य नीति लीवर पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने कार्बन उत्सर्जन में कमी और संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार किया।
दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
जी-20 के प्रतिनिधि बुधवार को मां गंगा की आरती देख हुए मंत्रमुग्ध हो गए। क्रूज पर सवार होकर घाटों की अद्भुत छटा निहारने के बाद हर कोई संतुष्ट भाव में था। क्रूज पर सवार होकर जी-20 के मेहमान हर क्षण को कैमरे में कैद करने को आतुर थे। मेहमानों ने विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती के दौरान कभी सेल्फी तो कभी तस्वीरें खींचते नजर आए।
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध नित्य संध्या मां गंगा की आरती में पांचवीं बार जी-20 के मेहमान शामिल हुए। इसके अलावा एक बार वाई-20 के अतिथि भी शामिल हुए थे। डेलीगेट्स रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और लगभग 45 मिनट तक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। इस दौरान गंगा सेवा निधि द्वारा 5100 दीपों से सजाया गया था। सात अर्चकों ने मां की आरती कराई।