जी-20 बैठक में मेहमानों का स्वागत काशी की परंपरा के अनुसार होगा। नमो घाट, सारनाथ और नदेसर स्थित होटल होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी चल रही है। साफ-सफाई से लेकर साज सजावट तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 जून तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। मेहमान 11 जून को बनारस पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाद रास्ते में जयपुरिया स्कूल, अतुलानंद तिराहे पर भी उनका स्वागत किया जाएगा।
होटल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहीं पर रात्रि भोज होगा। अगले दिन टीएफसी में बैठक के बाद मेहमान नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। फ्लोटिंग जेटी को व्यवस्थित कराया गया है। शहर के डिवाइडरों के आसपास गमले लगाए जा रहे हैं। पेड़ों पर लाइटिंग हो रही है। सारनाथ में भी विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की गई है।