फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों में दिखा सीएम योगी का क्रेज, काशी के आतिथ्य से डेलिगेट्स गदगद

Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे। -20 देशों के संस्कृति मंत्रियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का क्रेज दिखा। बांग्लादेश के मंत्री ने गर्मजोशी से मुलाकात की। 
विज्ञापन
जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वसुधैव कुटुंबकम के संदेश की अब दुनिया दीवानी हो गई है। सब एक पृथ्वी, एक परिवार व एक भविष्य की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन व रात्रिभोज में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में ब्राजील को क्विन बेटेन सौंपा। साथ ही कहा कि जी20 देशों का अगला सम्मेलन ब्राजील में होना है। काशी के आतिथ्य व सत्कार से मेहमान गदगद दिखे हैं। जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का क्रेज दिखा। बांग्लादेश के मंत्री ने गर्मजोशी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की। अमेरिका की संयुक्त सचिव ने भी पेटिंग की है। और देशों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर वसुधा में हिस्सा लिया और ग्लोबल ॉरकेस्ट्रा में विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति देखी। कलाकारों को सम्मानित भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, स्वतंत्र देव सख्ह, केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर बैठे कोई भी सीख सकता है ज्योतिष और कर्मकांड, ऑनलाइन दाखिले शुरू, जानें अंतिम तारीख

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के जरिये किया संवाद

जी-20 बैठक में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जी20 देशों के संस्कृति कार्य समूह व संस्कृति मंत्रियों से संवाद किया।  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को सनातन और विविधतापूर्ण संस्कृति पर गर्व है। हम अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को महत्व देते हैं। विरासत स्थलों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत अपनी सांस्कृतिक संपदा और कलाकारों को गांवों के स्तर पर भी सहेज रहा है। अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय बना है, जो भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करता है। दुनिया का सबसे बड़ा युगे-युगीन राष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके समूह ने सबको एकजुट करने का अभियान शुरू किया है। यह भारत के वसुधैव कुटुंबकम, एक पृथ्वी, एक परिवार व एक भविष्य की भावना को समाहित करता है। आपका काम चार सी कल्चर (संस्कृति), क्रिएटिविटी (रचनात्मकता), कॉमर्स (वाणिज्य) और कोलैबोरेशन (सहयोग) के महत्व को दर्शाते हैं। यह हमें एक करुणामय, समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के लिए संस्कृति की शक्ति का उपयोग करने में समर्थ बनाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें