वाराणसी के सीएमओ कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर एक युवक के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो में युवक अपने मुंह पर मास्क लगाए दिख रहा है। इसके बाद वह बाहर निकल गया।
इसकी जानकारी सीएमओ को हुई तो उन्होंने कर्मचारियों से इसकी जानकारी मांगी लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इस बारे में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को दिखवाया जाएगा। इस मामले में रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।