जी 20 देशों के विकास मंत्री 11, 12 और 13 जून को काशी में रहेंगे। 250 से ज्यादा विदेशी मेहमानों को आना है। इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेहमानों के भव्य व दिव्य स्वागत की तैयारी है।
जी-20 देशों के मेहमान भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ भी जाएंगे। सारनाथ में विशेष लाइट एंड साउंड शो का इंतजाम किया गया है। हिंदी व अंग्रेजी के साथ ही थाई भाषा में बुद्ध का जीवन दर्शन दिखाया जाएगा। इसका खाका पर्यटन विभाग ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
जी 20 देशों के विकास मंत्री 11, 12 और 13 जून को काशी में रहेंगे। 250 से ज्यादा विदेशी मेहमानों को आना है। इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेहमानों के भव्य व दिव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन भी किया गया है। सारनाथ के पुरातात्विक संग्रहालय परिसर के धमेख स्तूप पर प्रोजेक्टर के माध्यम से शो प्रतिदिन शाम 7:10 बजे से दिखाया जाता है।
खराब बीम प्रोजेक्टर को बनवाने का भेजा प्रस्ताव
पर्यटन विभाग ने लाइट एंड साउंड शो में इस्तेमाल होने वाले प्रोजेक्टर की खराब लाइट (बीम) को बनवाने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा है। उप निदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक निदेशालय से अनुमति मिलते ही जून के पहले सप्ताह तक प्रोजेक्टर के खराब उपकरण को ठीक करा लिया जाएगा।