फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: सड़कों को सुंदर बनाने में जुटा नगर निगम, लगाए जाएंगे शो वाले पौधे, और क्या है तैयारियां ?

Fri, 30 Dec 2022 08:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

G-20 बैठक के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि वीवीआईपी मार्गों के अलावा अन्य मार्गों को भी लिया जाएगा। कुछ मार्गों पर डिवाइडरों पर भी गमले रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
बनारस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम की ओर से शहर को सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सड़कों के किनारे शो वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सड़कों का चयन होना बाकी है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि वीवीआईपी मार्गों के अलावा अन्य मार्गों को भी लिया जाएगा। कुछ मार्गों पर डिवाइडरों पर भी गमले रखे जाएंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिन सड़कों के किनारे कच्ची जमीन होगी। वहां पर पौधरोपण कराया जाएगा। ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए उद्यान विभाग को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी। पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर लाइटिंग भी कराई जाएगी ताकि दूर से देखने में शो वाले पौधे और बेहतर दिखाई पड़े। सड़क की ओर झुकने वाले पौधे की डालियों की छंटाई होगी ताकि दूर से देखने में पौधे आकर्षक लगे। कई चौराहों पर हरियाली को दिखाया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों के सामने शहर की बेहतर छवि जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें