फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने के अंदर बीएचयू कैंपस हो जाएगा वाईफाई

Thu, 09 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कैंपस कनेक्ट प्रोजेक्ट की कुलपति ने की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय अगले छह महीने के अंदर पूरी तरह से वाईफाई हो जाएगा। कैंपस के अंदर कहीं से भी छात्र-छात्राएं, अध्यापक व कर्मचारी इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। गुरुवार को कैंपस कनेक्ट प्रोजेक्ट के तहत कैंपस में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसका विधिवत उद्घाटन कंप्यूटर सेंटर में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। 

बता दें कि एक अगस्त 2016 को यूजीसी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनआईसीएसआई के साथ दिल्ली में एमओयू हुआ था।
इसके अंतर्गत 39 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में वाईफाई कैंपस कनेक्ट शुरू किया जाना है।
बीएचयू में इस परियोजना के तहत पूरे परिसर को कवर किया जा रहा है।

कैंपस के सभी संकाय, संस्थान, हॉस्टल समेत आवासीय कालोनियों में इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी जिसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। इसके तहत 27 डिस्ट्रिब्यूशन स्विच, 400 एक्सेस स्विच और पांच हजार वाईफाई एक्सेस प्वाइंट बनाए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारियों को लॉग इन व पासवर्ड उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें