सोनभद्र जिले के खुटहां गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाते वक्त कूकर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया।
इसके चपेट में आने से विवाहिता रेखा(20) गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया है। परिवार वालों ने बताया कि रेखा सुबह सात बजे मिट्टी के चूल्हे पर कूकर में दाल पका रही थी।
तभी न जाने कैसे कूकर की सीटी जाम हो गई।
और अचानक तेज आवाज के साथ कूकर ब्लास्ट कर गया।
बगल में बैठी रेखा बुरी तरह झुलस गई तथा वह गिरकर बेहोश हो गई। ब्लास्ट के बाद कूकर इतनी ऊॅचाई पर चला गया कि खपरैल के मकान के छत का बड़ा हिस्सा भी उड़ गया।