फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क होगा ऑपरेशन: चार महीने में 1.08 लाख लोगों को मिलेगी रोशनी, वाराणसी में 25 नवंबर से लगेगा मोतियाबिंद शिविर

Mon, 22 Nov 2021 05:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रामनगर में 25 नवंबर से आयोजित शिविर में 1.08 लाख लोगों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। फेको विधि से  होने वाले ऑपरेशन से पहले नियमानुसार सभी जरूरी जांच की जाएंगी।
विज्ञापन
मोतियाबिंद शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री रणछोड़ दास बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट (गुजरात)  की ओर से 25 नवंबर से 31 मार्च तक नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन वाराणसी के रामनगर स्थित श्री सदगुरुनगर कटेसर में किया जाएगा। शिविर में 1.08 लाख लोगों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


आयोजक ट्रस्टी प्रवीण  वासानी और प्रफुल्ला वासानी ने सोमवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर चलेगा। करीब 400 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रहेगी।

मोतियाबिंद शिविर के बारे में प्रवीण वासानी ने बताया कि रामनगर मरीजों की सेवा के लिए गुजरात, राजस्थान, झारखंड से चिकित्सकों की टीम रहेगी। रामनगर में होने वाले इस आयोजन के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। फेको विधि से होने वाले ऑपरेशन से पहले नियमानुसार सभी जरूरी जांच की जाएंगी, इसके बाद ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः स्वच्छता रैंकिंग में तीन पायदान नीचे क्यों फिसला बनारस, जानिए कारण

विज्ञापन

आम तौर पर इस ऑपरेशन के लिए मरीजों को 15 से 20 हजार रुपये खर्च करना पड़ता है। लेकिन यहां ऑपरेशन नि:शुल्क होगा। मरीजों परिजनों को रहने, भोजन, नाश्ते के साथ ही काला चश्मा, दवाई, कंबल, अनाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें