फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तीन तलाक के बाद महिला के साथ धोखाधड़ी, हलाला के लिए बनाया दबाव

Sun, 04 Oct 2020 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तीन तलाक : फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वाराणसी में मकबूल आलम रोड क्षेत्र की महिला के साथ तीन तलाक के बाद धोखाधड़ी, प्रताड़ना और हलाला के लिए दबाव बनाने के मामले में उसके पहले और दूसरे पति सहित सात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन

चंदौली जिले के के पड़ाव क्षेत्र की मूल रूप से रहने वाली और मकबूल आलम रोड में रहने वाली महिला के अनुसार उसकी शादी बलुआ थाना के सढ़ान गांव निवासी मामूलएन से 27 दिसंबर 2000 को हुई थी। वर्ष 2016 में मामूलएन ने उसे तीन तलाक दे दिया और दूसरी व तीसरी शादी की।


महिला ब्यूटी पार्लर संचालित कर अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही थी। इसी बीच वर्ष 2016 में तलाक के बाद पड़ाव क्षेत्र के चौरहट निवासी नसीम अहमद ने अपनी पहली शादी की बात छिपाते हुए उससे निकाह किया। शादी के बाद दोनों का एक बेटा पैदा हुआ।

विज्ञापन

नसीम ने व्यवसाय के लिए महिला से साढ़े छह लाख रुपये लिए और मुनाफा अपने परिवार के लोगों को देने लगा। इसी बीच पड़ाव स्थित नसीम की दुकान पर पहुंची महिला को उसका बेटा मिला तो उसकी शादी की जानकारी हुई।

महिला नसीम से दूर होने लगी तो उसने उसके गहने गिरवी रखकर पांच लाख रुपये ले लिए। महिला के अनुसार, इन सबके बीच नसीम ने उसके पहले पति मामूलएन से मिलकर तलाक के लिए उसे नोटिस भिजयाया।
विज्ञापन

इसी दौरान नसीम का भाई वसीम आया और कहने लगा कि वह उसके साथ हलाला करेगी, तभी नसीम से दोबारा निकाह हो सकेगा। इसकी शिकायत उसने एसएसपी से की।

शिकायत से नाराज मामूलएन, नसीम, नसीम के ड्राइवर राजू ने 17 सितंबर को उसके साथ मारपीट की और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामूलएन, नसीम, नसीम के ड्राइवर राजू, बेटे उमर, पिता जमाल अहमद, भाई वसीम और मां खलीफुन्निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें