फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांस्टेबल के साथ मारपीट में युवक ने फाड़ी वर्दी, पुलिस बोली- हमारे यहां का नहीं मामला

Sun, 04 Oct 2020 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
युवक ने फाड़ी सिपाही की वर्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पक्की बाजार चौराहे पर स्थित एटीएम में अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास करना एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। युवक ने एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात कांस्टेबल से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी कैंट थाने की पुलिस अनजान बनी रही। शनिवार को कांस्टेबल की तहरीर पर कैंट थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


कांस्टेबल रोहित कुमार गोंड ने कैंट थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात है। एक अक्टूबर को वह पांडेयपुर स्थित अपने कमरे से ड्यूटी के लिए जा रहा था। जेब में पैसे नहीं थे तो निकालने के लिए वह पक्की बाजार स्थित एटीएम में गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहां पहले से एक युवक अनावश्यक रूप से मौजूद था। आरोप है कि बाहर निकलने की बात कहने पर युवक उससे उलझ गया और मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। सरेराह वर्दीधारी से उलझे युवक को देख तमाशबीनों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

इस घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो कैंट थाने की पुलिस ने कहा कि वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है और वह सिपाही के बारे में भी नहीं जानते हैं। हालांकि अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें