राजकुमार पटेल ने बैनामा की अपनी जमीन बताते हुए निर्माण रोकने की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें राजकुमार पटेल 45 वर्ष, श्यामदुलारी पटेल 40 वर्ष, मंजीत पटेल 20 वर्ष, अमित पटेल 17 वर्ष व दूसरे पक्ष से राजेन्द्र पटेल 47 वर्ष, सुनीता पटेल 35 वर्ष व अजीत पटेल घायल हो गए।
घायलों को गंगापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिंधोरा थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के राजकुमार पटेल ने सात लोगों व दूसरे पक्ष के फूलचंद्र पटेल ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
मंडुवाडीह बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में झांसा देकर 13 हजार रुपये की अंगूठी एक जालसाज ने उड़ा दिया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को थाने में तहरीर दी। पीड़ित बलराम जायसवाल के अनुसार मंडुवाडीह चौराहे के समीप सोने चांदी की दुकान है। 18 नवंबर की शाम एक व्यक्ति अंगूठी लेने आया और अंगूठी पसंद आने पर डिजिटल भुगतान किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी की।
अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने शनिवार रात मंडुवाडीह थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई बेहतर नहीं होने पर थानाध्यक्ष को लताड़ लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक, मालखाने, रजिस्टर, मेस आदि का जायजा लिया।
बरेका से देर रात लौटते समय अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को थाना परिसर व भवन की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। लगभग 25 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए बीट के सिपाहियों की बीट बुक और महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा।