वाराणसी के दशाश्वमेध रोड पर दो कोरियाई नागरिकों के साथ मनी एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी की गई। 500 डॉलर बदलवाने दुकान पर पहुंचे दोनों सैलानियों को दुकानदार ने सौ डालर के बदले 27 हजार के पुराने एक हजार व 500 के नोट दिए जो बंद हो चुके हैं।
दुकानदार ने कहा कि नेपाल में यह नोट एक्सचेंज हो जाएगा। दोनों विदेशी जब पांडेय घाट पहुंचे तभी एक चाय की दुकान पर प्रकाश साहनी नामक व्यक्ति को इसकी जानकारी दी। सैलानियों को लेकर जब उस दुकानदार के पास लोग पहुंचे तो दुकानदार ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वह अपना पुराना नोट लेकर तत्काल 100 डॉलर वापस दे दिया। हालांकि एसओ दशाश्वमेध ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया।