पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर धोखाधड़ी में केस
पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 95 लाख रुपये हड़पने और धमकी के मामले में मथुरा के वांगर शास्त्री नगर निवासी उधम सिंह के खिलाफ भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
अस्सी निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मूलरूप से मथुरा के रहने वाले उधम सिंह ने बेनीवाल फीलिंग स्टेशन कोशी कला को एक करोड़ नौ लाख रुपये में बेचने के लिए सौदा तय किया। आरोप है कि उधम सिंह ने 95 लाख रुपये खाते में लेने के बाद पेट्रोल पंप की कीमत दो करोड़ 18 लाख कर दी। 95 लाख लौटना के लिए कहने पर धमकी देने का आरोप लगाया। एसीपी भेलूपुर के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।