आरोप है कि बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर में दावा किया है कि आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से रुपये लेकर हड़प लिए हैं। इसके लिए उन्होंने उरमौरा में बाकायदा बिना बोर्ड का कार्यालय खोल रखा है।
पीड़ित का यह भी दावा है कि इस गिरोह में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं और इसकी जड़ें सोनभद्र के साथ ही चंदौली वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जनपदों तक फैली हैं। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज हो चुका है।
आरोप था कि होम्योपैथ विभाग में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी की गई थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।