काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दुग्ध विज्ञान व खाद्य प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चन्द्र राय के एक जालसाज ने फर्जी व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर 25 हजार रुपये ठग लिए। उधर धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद प्रो.राय ने लंका थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
बीएचयू के प्रो.दिनेश चंद्र राय को कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.रमेश चन्द्र का फोटो लगाकर किसी ने बृहस्पतिवार दोपहर में व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। प्रोफेसर रमेश का नया नंबर देखकर उससे भेजे मैसेज को देखकर प्रो.राय ने पहले तो मैसेज से पूछा बाद में मोबाईल में सेव कर लिया।
लंका थाने में दिए तहरीर में प्रो.राय ने बताया है कि हालचाल होने के बाद जालसाज ने मदद की गुहार लगाई। पांच-पांच हजार का ई गिफ्ट खरीद कर भेजने को कहा। बताया कि उन्होंने ई गिफ्ट खरीद कर दिए गए ईमेल आईडी पर भेज दिया।