महिला के कार्ड पर लगा दी पुरुष की फोटो
तरवां विकास खंड की ऐरा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रियंका कुमारी के जॉब कार्ड पर किसी पुरुष की फोटो लगी है। इसी प्रकार उषा की उम्र 36 वर्ष और उनके बेटे रोशन गुप्ता की उम्र 21 वर्ष दिखाकर 70 दिन की हाजिरी लगा दी गई। 21 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। बनगांव में बुजुर्ग आशा को 19 वर्ष का दिखाते हुए 54 दिन की हाजिरी लगाकर 16,200 रुपये का भुगतान किया गया है। इसी तरह पवई विकास खंड की समइसा ग्राम पंचायत में भी जॉब कार्ड में उम्र घटाने-बढ़ाने का खेल किया गया है।
अधिकारी बोले
समय-समय पर जॉबकार्ड का सत्यापन कराया जाता है। बोगस कार्डों को हटाया जाता है। किसी ग्राम पंचायत में ऐसा है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, बीडीओ पवई
योजना में जो भी काम की मांग करता है, उसका जॉब कार्ड बनाया जाता है। जॉब कार्ड बनाने में 18 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए, अधिकतम उम्र का निर्धारण नहीं है। सभी जॉब कार्ड आधार कार्ड से जुड़े हैं। समय-समय पर जॉब कार्ड का सत्यापन कराया जाता है। यदि कहीं पर गड़बड़ी मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -रामबाबू त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त