सीसीटीवी फुटेज में दिखे टप्पेबाज
- फोटो : अमर उजाला
इतना कहते ही बैग की चेकिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बैग में रखा तीन लाख नगद और कमर में बंधा पांच लाख रुपये छीनते हुए दो अन्य व्यक्तियों को दे दिया। इसके बाद उस युवक ने थप्पड़ भी जड़ा। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर तीनों कबीरचौरा की ओर भाग निकले। कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी गया, आगे उनकी बाइक फिसली भी लेकिन भागने में सफल रहे।
दिनदहाड़े घटी इस घटना की जानकारी पियरी पुलिस चौकी पर देते हुए गोला दीनानाथ के अन्य कारोबारियों को दी। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने मैदागिन से लेकर कबीरचौरा तक की दुकानों पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला।
फुटेज में दो बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने चिह्नित भी किया है। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने भी पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की। इस संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बैग लेकर मैदागिन पहुंचे कारोबारी के पीछे लुटेरे मैदागिन से पीछे लगे। गोला दीनानाथ में पूरी रेकी के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। फुटेज में संदिग्ध लुटेरों को देख आशंका जताई गई कि पहले भी टप्पेबाजी की एक या दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल, बदमाश जिस तरफ भागे हैं, उधर के सीसी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।
लुटेरोें के बारे में इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चारों लुटेरों की फुटेज जारी करते हुए शहरवासियों और होटल, गेस्ट हाउस संचालकों से अपील किया कि इन लुटेरों को देखते ही पुलिस को सूचित करें। पुलिस आयुक्त ने सूचना देने के लिए 9454404383, 9454404402 नंबर जारी किया है।