फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा: दौड़ किसी और ने लगाई तो मेडिकल कराने कोई और आया, दो गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बायोमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन के दौरान पकड़ा आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में हो रही सेना भर्ती रैली में रविवार को मेडिकल परीक्षा में शामिल होने आए दो मुन्नाभाई आर्मी इंटेलिजेंस की टीम हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की शिनाख्त इटावा निवासी उपेंद्र सिंह और बुलंदशहर के राकेश के तौर पर हुई है। दोनों ने आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील के जीयनपुर और हरिशंकरपुर गांव के पते पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया था और शनिवार को उनकी जगह दूसरे दो युवकों ने दौड़ लगाई थी।
विज्ञापन


मगर, मेडिकल परीक्षा के दौरान उपेंद्र और राकेश बायोमीट्रिक हाजिरी में पकड़े गए। सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

भर्ती अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश


सेना भर्ती इस बार अब तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही थी। मगर, रविवार को दो जालसाजों ने आर्मी इंटेलिजेंस और भर्ती अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश की जिसे पकड़ लिया गया। सेना भर्ती निदेशक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

इससे पहले आर्मी इंटेलिजेंस, एसटीएफ और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने दोनों से लगभग चार घंटे तक पूछताछ की। उधर, कैंट पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि उपेंद्र और राकेश को फर्जी तरीके से भर्ती कराने का ठेका दुष्यंत और आदेश ने लेकर दो नवयुवकों से 1600 मीटर की दौड़ उत्तीर्ण कराई थी। पुलिस अब दुष्यंत और आदेश के नाम-पते की तस्दीक कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के 3989 अभ्यर्थियों में 380 दौड़ में सफल

सेना भर्ती रैली के आठवें दिन के लिए देवरिया जिले की देवरिया, रुद्रपुर और बरहज तहसील के 5697 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। मगर, इनमें से 3989 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए और 380 दौड़ में सफल रहे। भर्ती निदेशक ने बताया कि सोमवार की भर्ती रैली के लिए गोरखपुर जिले की चार तहसीलों के 6317 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें