फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 पुलिसकर्मियों को मिली छत: चौबेपुर थाना परिसर में बना चार मंजिला आवास, CM Yogi ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Wed, 24 Aug 2022 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौबेपुर थाने के पुलिसकर्मियों को आज छत मिल गई। चौबेपुर थाने में 32 पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनकर तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह चार मंजिला भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना में 32 पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनकर तैयार हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह चार मंजिला भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि इस चार मंजिला भवन बनने से पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात करें। उनकी समस्याओं और सुझाव को जाने। महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

आवेदन पर तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई करें और बाद में फीडबैक भी लें। आवास उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, एडीएम प्रशासन, अजगरा विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह मौजूद रहे। 

कंद्रीय मंत्री के विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, मंजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, अवधेश दूबे, मुक्ति नारायण मौर्य, अजय अकेला सहित कई प्रमुख लोगों के अलावा ग्राम प्रधान और पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें