मार्कंडेय महादेव धाम के पास स्थित ढाका गांव में कुछ नाविकों ने एक अलग प्रकार का कछुआ पकड़ा। गंगा प्रहरी नागेंद्र ने बताया कि इस तरह का कछुआ पहले कभी नहीं देखा गया।
वाराणसी के मार्कंडेय महादेव धाम के पास स्थित ढाका गांव में गंगा किनारे मिला कछुआ हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कछुए की पीठ पर बने चार धब्बे और इसका गहरा रंग देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। किसी ने भी इस तरह का कछुआ आज तक नहीं देखा था।
विज्ञापन
कछुए को जांच के लिए सारनाथ स्थित संस्थान में भेजा गया है। मल्लाहों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का कछुआ कभी नहीं देखा। गंगा प्रहरी ने बताया कि ढाका गांव में कुछ नाविकों ने कछुआ पकड़ा था। जानकारी होने पर इसको सुरक्षित जांच के लिए भेजा गया है।
गंगा प्रहरी नागेंद्र ने बताया कि इस तरह का कछुआ पहले कभी नहीं देखा गया। यह गंगा में काफी दिनों से नहीं दिख रहा था। इस कछुए के बारे में जांचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक 13 तरह के गांगेय कछुओं के बारे में जानकारी मिली है। इसमें यह कछुआ शामिल नहीं है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जलीय जीव अब ऊपर नजर आने लगे हैं।