फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काशी में हैरतअंगेज घटना, महादेव के दर्शन कर जेवरात की पोटली छोड़कर भागे चार लोग

Mon, 27 Jul 2020 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जमीन पर पड़े आभूषण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार की शाम वाराणसी के भगवानपुर गांव स्थित शिव शंकर महादेव मंदिर में दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आए। पूजा पाठ के बाद चारों सोने और चांदी के आभूषण की पोटली छोड़ कर भाग निकले। ग्रामीण पोटली में आभूषण देख हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आभूषण की जानकारी ग्राम प्रधान अशोक यादव को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने आभूषणों को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।


चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि हमारे गांव स्थित मंदिर में चार लोग आए थे। चारों मंदिर में आभूषण छोड़कर चले गए हैं। आभूषण में दो जोडी़ कंगन, तीन चेन, आठ अंगूठी, दस बाली, चांदी के सिक्के, पायल आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस आभूषण को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। काफी पूछताछ के बाद भी यह पता नहीं लग पाया कि आभूषण छोड़ कर जाने वाले कौन लोग थे।

वहीं, चौबेपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएस शुक्ला ने बताया कि पीली व सफेद धातु से बने जेवर मिले हैं। सभी का विवरण दर्ज कर कब्जे में लिया गया है। गहने किसके हैं और क्यों मंदिर में छोड़ा गया, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें