आई लव मोहम्मद का पोस्टर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास और बिना अनुमति दालमंडी में आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के मामले में चौक पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात की पहचान की जा रही है। चार नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज है।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हड़हा सराय निवासी अजहर मलिक, लल्लापुरा माताकुंड निवासी नफीस अहमद, दालमंडी का आदिल और चौक वादी टोला निवासी इरफान हैं। आरोपियों ने दालमंडी में आई लव मोहम्मद लिखा हुआ बैनर और पोस्टर लेकर बिना अनुमति जुलूस निकाला गया। आवागमन बाधित कर नारेबाजी की। दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।