पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इनके द्वारा अपराध कर अर्जित की गई संपति को भी कुर्क किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों और उन्हें संरक्षम देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।