फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावों को सीएनजी में कनवर्ट कराने के लिए चार दिन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली तक सभी मोटरबोट को सीएनजी में परिवर्तित करने के अभियान को गति देने के लिए नगर निगम चार दिन तक घाट पर ही शिविर लगाएगा। 12 नवंबर को दशाश्वमेध घाट पर कैंप लगेगा। उसके बाद 15 से 17 तक दशाश्वमेध व अस्सी घाट पर शिविर आयोजित करके मोटरबोट को सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, देव दीपावली से पहले सभी मोटरबोट को सीएनजी में बदला जाना है। मगर, यहां 668 नाव यांत्रिक हैं जो डीजल या पेट्रोल से चलित हैं, जिसमें से अभी तक मात्र 178 नावों में सीएनजी लगाया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकतर मोटरबोट गंगा में चल रहे हैं। उन्होंने देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले लोगों को देखते हुए नाविकों से अपील किया है कि वह 17 नवंबर तक अपने नावों को सीएनजी में लगवा लें।
नगर निगम ने सोनिया में हटवाया अतिक्रमण
वाराणसी। झुग्गी-झोपड़ी डालकर लंबे समय से रास्ते पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को सोनिया के अशोक नगर कॉलोनी से हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने वहां गुमटी व कुछ सामानों को जब्त कराया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान श्री नगर कालोनी में भी अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने रोड की पटरी पर सामान रखा था जिसे जब्त किया गया। उधर, गोदौलिया से चौक थाना होते हुए मैदागिन तक लोगोें को अतिक्रमण नहीं करने के लिए हिदायत दी गई। कुछ सामानों को जब्त भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन

कोरोना महामारी में स्ट्रीट वेंडर्स ने भी समाज की सेवा
वाराणसी। राष्ट्र निर्माण में पटरी व्यवसायियों की भूमिका पर फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से कैंट के एक होटल में आयोजित विचार गोष्ठी में राजस्थान के अलवर सांसद बालक नाथ योगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बिना अपनी जान की परवाह किए जिस प्रकार स्ट्रीट वेंडरों ने समाज में सेवा की हैं, वह सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह महादेव व संचालन समिति के सचिव अभिषेक निगम ने की। कार्यक्रम में अजय सिंह बॉबी, मनोज कुमार, गौरव प्रकाश, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, अनिल, पूजा दीक्षित, अरविंद मौर्या आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें