स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जगहों पर लगाए गए जांच शिविर में सोमवार को 2755 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि 3258 लोगों की रिपोर्ट मिली है। रविवार को जिले में बीएचयू में भर्ती सुदामापुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष और फुलवरिया निवासी 72 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। जबकि रविवार को ही लहरतारा,39 जीटीसी, प्रेमचंद नगर, डाफी में 4 महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा यूपी कॉलेज, सुंदरपुर, इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू में दो छात्राएं, कपसेठी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा, काटन मिल चौकाघाट गोपाल विहार महमूरगंज में भी समेत 86 मरीज रविवार को संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के 37 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओल्ड हैदराबाद कॉलोनी, जिला महिला अस्पताल, मुनारी, मंडुवाडीह, अमरा खैरा, स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल, नरिया, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, ब्रिज एनक्लेव, जवाहर नगर एक्सटेंशन, धूप चंडी, भगवानपुर, लंका, रामपुर रामनगर में भी रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर सोमवार को बीएचयू में भर्ती छितूपुर निवासी 90 वर्षीय महिला और सेवापुरी निवासी एक 31 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 72 लोग होम आइसोलेशन स्वस्थ हुए हैं जबकि एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कुल 16525 मरीजों में 15472 के डिस्चार्ज, 265 की मौत के बाद 788 एक्टिव केस हैं।